झांसी: जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे प्लेज पार्क संपर्क मार्ग सहित तीन सड़कों के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गंगावली संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा गोरामछिया–दियारा संपर्क मार्ग में चल रहे निर्माण कार्य को भी देखा।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सड़कों में उपयोग की जा रही सामग्री, मोटाई, गुणवत्ता एवं मानकों की जानकारी अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता से ली। अभियंता द्वारा तीनों सड़कों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री और तकनीकी मानकों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक अभियंता संदीप शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर सड़कें क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाना आवश्यक है।
સમાચાર ફ્લેશ
झांसी और जालौन जिले के पूर्व सैनिकों के लिए हुई विशाल रैली
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
Home
»
Uncategorized
»
बुंदेलखंड के झांसी में प्लेज पार्क संपर्क मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मृदुल चौधरी
बुंदेलखंड के झांसी में प्लेज पार्क संपर्क मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मृदुल चौधरी
Mardul Pandey
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
March 29, 2026
4:01 pm
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
March 29, 2026
4:00 pm
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
March 29, 2026
1:37 am
