Home » Uncategorized » गुरसराय (झांसी): जनता के साथ समान भाव से करें न्याय : आचार्य शांतनु

गुरसराय (झांसी): जनता के साथ समान भाव से करें न्याय : आचार्य शांतनु

जनता के साथ समान भाव से करें न्याय : आचार्य शांतनु
गुरसराय। नगर पालिका में आए कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज का बुधवार को नगर पालिका चेयरमैन जयपाल सिंह चौहान द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर के धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण को लेकर चर्चा हुई।
आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि राजा अथवा शासक का प्रमुख कर्तव्य है कि वह जनता के साथ समान भाव से न्याय करे और समाज के सभी वर्गों का एक साथ विकास सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सुशासन तभी संभव है जब शासन व्यवस्था में निष्पक्षता और संवेदनशीलता हो।
इस अवसर पर प्रसिद्ध नारायण, रामेश्वर अग्रवाल, लल्लन, गोविंद सिंह सिसोदिया, राकेश त्रिपाठी, सोनू बक्शी, दीपु द्विवेदी, सर्वेश खरे सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजा चौहान ने किया।

164 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *