Home » Uncategorized » झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर सुरेंद्र कुमार की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई।

झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर सुरेंद्र कुमार की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई।

झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर सुरेंद्र कुमार की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई है। रविवार रात को उन्हें अचानक सीने में दर्द होने लगा। आनन-फानन में उनको मेडिकल कॉलेज झांसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मालूम हो कि करीब 7 माह पहले गाजियाबाद जेल से सुरेंद्र कुमार उम्र करीब 56 साल का स्थानांतरण झांसी जेल में हुआ था। वह अपने परिवार के साथ यहां रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक रात में वह अगले दिन गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा था। जिसके बाद उनके मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिजन अपने गांव जिला मुरादाबाद के थाना नागफनी अंतर्गत ग्राम बंगला के लिए रवाना हो गये। डिप्टी जेलर की मौत पर जेल प्रशासन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

112 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *