સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) एवं झांसी की सीपरी बाजार पुलिस ने मंगलवार को गांजा तस्कर के पास से 67 किलो गांजा बरामद किया।

झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) एवं झांसी की सीपरी बाजार पुलिस ने मंगलवार को गांजा तस्कर के पास से 67 किलो गांजा बरामद किया।

झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) एवं सीपरी बाजार पुलिस ने मंगलवार को गांजा तस्कर के पास से 67 किलो गांजा बरामद किया। तस्कर यह गांजा ओडिशा से खरीदकर वह इसे ग्वालियर में बेचता था। ट्रक में प्लाईवुड के नीचे छु़पाकर ले जाते समय टीम ने उसे दतिया के उनाव बालाजी के पास से गिरफ्तार किया। गांजे की कीमत बाजार में 40 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया।

झांसी के एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि गांजा तस्कर की सुरागकशी के दौरान टीम को ट्रक से तस्करी होने की बात मालूम चली। टीम ने उनाव बालाजी के पास घेराबंदी की। नहर की पुलिया के पास ट्रक रोका गया। ट्रक में प्लाईवुड भरा हुआ था। चालक ने प्लाईवुड होने की बात कही। पुलिस ने घेरावंदी कर ट्रक को पकड़कर तलाशी लेने पर प्लाईवुड के नीचे अलग-अलग बोरे में गांजा रखा मिला। आरोपी ट्रक चालक ग्वालियर निवासी सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह ओडिशा से गांजा कम कीमत में खरीद कर मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बेचता है। बाजार में इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है। उसने बताया कि कर्ज होने की वजह से वह तस्करी करने लगा। लिखा पढ़ी के बाद उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा, दिलीप पांडेय, एएनटीएफ प्रभारी चंदन पांडेय आदि शामिल रहे।

83 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।