સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » मोंठ—कस्बा के पावन श्री शीतला धाम प्रांगण में चल रही श्री राम कथा के अंतर्गत आयोजित भजन संध्या में रविवार की शाम रासलीला का भव्य और मनोहारी का आयोजन मुख्य अतिथि कथा व्यास शांतनु महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मोंठ—कस्बा के पावन श्री शीतला धाम प्रांगण में चल रही श्री राम कथा के अंतर्गत आयोजित भजन संध्या में रविवार की शाम रासलीला का भव्य और मनोहारी का आयोजन मुख्य अतिथि कथा व्यास शांतनु महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मोंठ—कस्बा के पावन श्री शीतला धाम प्रांगण में चल रही श्री राम कथा के अंतर्गत आयोजित भजन संध्या में रविवार की शाम रासलीला का भव्य और मनोहारी का आयोजन मुख्य अतिथि कथा व्यास शांतनु महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर रमन रेती, वृन्दावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला और भावपूर्ण अभिनय से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।रासलीला के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं गोपियों की लीलाओं का जीवंत मंचन किया गया, जिसमें भक्ति, प्रेम और अध्यात्म का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। कलाकारों की सजीव भाव-भंगिमाएं, मधुर संगीत और आकर्षक वेशभूषा ने वातावरण को वृन्दावन धाम जैसा बना दिया। भजनों की मधुर धुनों पर झूमते कलाकारों को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा परिसर “राधे-राधे” व “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने कलाकारों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे आध्यात्मिक अनुभूति से भर देने वाला आयोजन बताया।
कार्यक्रम के आयोजक रामजी परिहार ने रासलीला प्रस्तुत करने वाले सभी कलाकारों, कथा से जुड़े संत-महात्माओं, अतिथियों एवं भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना जागृत होती है और नई पीढ़ी को हमारी सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।इस मौके पर कपिल मुदगिल,प्रमोद तिवारी,हर्षित अग्रवाल,कंजे सोनी,सौरभ दुबे,मोहित,अंशु अग्रवाल,संतोष यादव,आशु भरोसा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

127 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।