Home » Uncategorized » मोंठ- नगर के खजांची मार्केट में सपा के पूर्व सांसद (आईसीए-एपी) अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन के अध्यक्ष डॉ० चंद्रपाल सिंह यादव का सपा नेता आशू यादव मोंठ एवं स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

मोंठ- नगर के खजांची मार्केट में सपा के पूर्व सांसद (आईसीए-एपी) अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन के अध्यक्ष डॉ० चंद्रपाल सिंह यादव का सपा नेता आशू यादव मोंठ एवं स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

मोठ- शनिवार को नगर के खजांची मार्केट में सपा के पूर्व सांसद (आईसीए-एपी) अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन के अध्यक्ष डॉ० चंद्रपाल सिंह यादव का आशू यादव एवं स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापारियों,युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और समर्थन जताया। स्वागत से अभिभूत डॉ० चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता का जो स्नेह और विश्वास उन्हें लगातार मिल रहा है, वह उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जनता के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हितों की सच्ची पक्षधर है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ समाजवादी पार्टी का साथ दें, ताकि आने वाले समय में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए , जिन्हें जनता आज भी याद करती है।
स्वागत के दौरान छोटू राजा, अंकित यादव ,आकाश यादव, कल्लू यादव सीमेंट वाले, मन्नू लाल यादव, छुन्ना यादव, अरविंद झा ,नीरज झा ,विनोद पाल, मोची झॉ सहित अनेक लोग मौजूद रहे I

201 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *