Home » Uncategorized » समथर — कीर्तिशेष इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह परिहार की स्मृति में चल रही 13वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में गढ़ कुंडार की टीम ने परबई को 29 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई ।

समथर — कीर्तिशेष इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह परिहार की स्मृति में चल रही 13वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में गढ़ कुंडार की टीम ने परबई को 29 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई ।

समथर — कीर्तिशेष इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह परिहार की स्मृति में चल रही 13वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगित के सेमीफाइनल मुकाबले में गढ़ कुंडार की टीम ने परबई को 29 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सभापति के पुत्र मणिन्द्र प्रताप सिंह एवम बिशिष्ट अतिथि के रूप में शिवेंद्र प्रताप सिंह शैली मौजूद रहे । अतिथियों द्वारा टीमों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कर मैच प्रारम्भ कराया । गढ़कुंडार की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12ओवरो में 115 रन बनाए । खिलाड़ी हन्नू कश्मीरी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी परवई की टीम 86 रनों पर ऑल आउट हो गई । गढ़कुंडार के लिए फैजान ने ओर हन्नु कश्मीरी ने तीन तीन विकेट लिए । फैजान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । इस अवसर पर वीरप्रताप सिंह,राजू पाल,कमेटी संयोजक डॉ बृजेंद्र प्रताप सिंह परिहार,मुन्ना दुबे,आशीष किलेदार,शुभांकर परिहार,राजवीर सिंह गुर्जर ,सरनाम कुशवाहा,रामकुमार कुशवाहा अयोध्या प्रसाद उपरीन आदि मौजूद रहे ।

165 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *