સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » मोंठ: 30 करोड़ की लागत से बने मोठ ओवर ब्रिज रेलवे क्रॉसिंग काविधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत ने किया लोकार्पण

मोंठ:  30 करोड़ की लागत से बने मोठ ओवर ब्रिज रेलवे क्रॉसिंग काविधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत ने किया लोकार्पण

30 करोड़ की लागत से बने मोठ ओवर ब्रिज रेलवे क्रॉसिंग का
विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत ने किया लोकार्पण फोटो 1

मोठ बुधवार को गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत के द्वारा मोठ ओवर ब्रिज रेलवे क्रॉसिंग का भव्य लोकार्पण किया गया । विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि यह ओवर ब्रिज क्षेत्र की जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात है उन्होंने कहा कि विधायक होना बड़ी बात नहीं है व्यक्ति के अंदर विकास और जन सेवा की भावना होना नितांत आवश्यक है और इसी मूल मंत्र को लेकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहा हूं उन्होंने कहा कि 2017 के पहले गरौठा विधानसभा को पिछडी विधानसभा के रूप में लोग देखते थे लेकिन अब गरौठा विधानसभा में भाजपा सरकार में डिफेंस कॉरिडोर खिरिया घाट का पुल एरच माड़िया महादेव घाट का निर्माण से लेकर का कई बड़े-बड़े विकास के कार्य हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि देश व प्रदेश के डबल इंजन की सरकार के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है रेलवे ओवर ब्रिज भी इनमें से एक बड़ी सौगात है उन्होंने कहा कि इस ओवर ब्रिज से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों का रास्ता सुगम हो गया है लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत बद्री प्रसाद त्रिपाठी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति शर्मा , भाजपा नेता नरेंद्र राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा के कपिल मुदगिल अजय शुक्ल दिनेश राजपूत भरत राजपूत भूमि विकास बैंक मोंठ के अध्यक्ष हरिशंकर राजपूत ,नगर पंचायत एरच अध्यक्ष जय चंद्र राजपूत, नगर पालिका समथर अध्यक्ष देवेंद्र कंसाना सुरजीत राजपूत ,मुकेश राजपूत, राजा प्रताप सिंह तथा विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तमाम लोग मौजूद रहे!

184 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।