Home » Uncategorized » मोंठ: उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गौशालाओं का किया निरीक्षण।

मोंठ:  उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गौशालाओं का किया निरीक्षण।

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गौशालाओं का किया निरीक्षण।

मोंठ: बुधवार को उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी मोंठ डॉ. देवेंद्र कुमार ने मोंठ तहसील के गांव चेलरा एवं परगहनाकी गौशालाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ पशुधन प्रसार अधिकारी दीप्ती निरंजन भी मौजूद रही।निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश की स्थिति, उनके स्वास्थ्य, चारा-पानी की उपलब्धता एवं साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने गौवंश के लिए उपलब्ध हरे व सूखे चारे की मात्रा, पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था तथा छायादार स्थान की स्थिति को देखा। साथ ही गौशाला परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, समय-समय पर कीटनाशक छिड़काव कराने एवं बीमार पशुओं को अलग रखने के निर्देश दिए। डॉ. देवेंद्र कुमार ने गौवंश के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पशुधन प्रसार अधिकारी दीप्ती निरंजन ने गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों को पशुओं की देखभाल, पोषण प्रबंधन एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं में निराश्रित गोवंश को सुरक्षित, स्वस्थ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर कराने के निर्देश संबंधित जिम्मेदारों को दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

100 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *