Home » Uncategorized » मोंठ–थाना पूंछ क्षेत्र के ग्राम खिल्ली हाइवे के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। स्कूली बच्चे बाल बाल बचे।

मोंठ–थाना पूंछ क्षेत्र के ग्राम खिल्ली हाइवे के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। स्कूली बच्चे बाल बाल बचे।

मोंठ–थाना पूंछ क्षेत्र के ग्राम खिल्ली हाइवे के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मून इंटरनेशनल स्कूल भुजोद की स्कूल बस एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन बस चालक और विद्यालय स्टाफ की सूझबूझ से स्थिति को जल्द ही संभाल लिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस नियमित रूप से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी जैसे ही बस ग्राम खिल्ली हाइवे के पास पहुँची, अचानक सामने से एक बाइक अनियंत्रित होकर बस के सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के लिए बस चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया और दिशा बदलने का प्रयास किया, इसी दौरान बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन सक्रिय हो गया। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय की टीम ने तुरंत निर्णय लिया कि सभी बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाए। इसके बाद बस में सवार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने सभी बच्चों का चेकअप किया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। केवल एहतियात के तौर पर बच्चों की जांच की गई।विद्यालय के प्रधानाचार्य शादाब बेग ने बताया कि बस में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया था, जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। साथ ही उन्होंने बस चालक की सतर्कता और जिम्मेदारी की सराहना की, जिसने समय रहते बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों को भी घटना की जानकारी दी और बच्चों के सुरक्षित होने का आश्वासन दिया, जिससे अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी पूंछ वेदप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा ट्रक और बस के संबंध में आवश्यक पूछताछ की गई तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया।
–घटना के जानकारी मिलने पर एसडीएम मोंठ अभिनाश तिवारी एव कोतवाल राजेश पाल सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे और घटना की जानकारी ली।
—ग्राम पूंछ निबासी कृष साहू कक्षा 9,दिव्यांश साहू कक्षा 5,जयहिंद यादव कक्षा 9,सुमित यादव,एरच निवासी आरिफ कक्षा 8,हिर्देश कुमार कक्षा 8,कृष्णा सिंह कक्षा 9,ग्राम सेसा निबासी लकी सैन कक्षा 9,आर्यन चौधरी कक्षा 9,ग्राम कनेच्छा निबासी धर्मेन्द्र कक्षा 9,पहाड़गाँव निबासी यश कक्षा 7 सभी छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

109 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *