Home » Uncategorized » मोंठ में मुख्य सड़क पर अतिक्रमण से जाम की समस्या गंभीर।

मोंठ में मुख्य सड़क पर अतिक्रमण से जाम की समस्या गंभीर।

मोंठ में मुख्य सड़क पर अतिक्रमण से जाम की समस्या गंभीर।

मोंठ : नगर के मुख्य सड़क मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सड़क किनारे स्थित दुकानों के बाहर नाली से करीब दो फीट आगे तक कब्जा कर लिया गया है, जिससे सड़क की चौड़ाई लगातार कम होती जा रही है। अतिक्रमण के बाद दुकानदार अपने ग्राहकों की बाइक भी दुकान के सामने ही खड़ी कराते हैं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है।
दिनभर व्यस्त रहने वाले इस मार्ग पर जाम लगना आम बात हो गई है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और एंबुलेंस जैसे आवश्यक वाहनों को भी निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मामूली विवाद भी जाम के कारण हो जाते हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि नगर प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर मूकदर्शक बने हुए हैं। न तो अतिक्रमण हटाने की कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है और न ही दुकानदारों को कोई चेतावनी दी जा रही है।
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य सड़क मार्ग से तत्काल अतिक्रमण हटवाया जाए और अवैध रूप से खड़ी बाइकों पर सख्ती की जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।

100 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *