Home » Uncategorized » मोंठ–जल एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्र में किसानों की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बकुआँ माइनर नहर का निरीक्षण किया।

मोंठ–जल एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्र में किसानों की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बकुआँ माइनर नहर का निरीक्षण किया।

मोंठ–जल एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्र में किसानों की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बकुआँ माइनर नहर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नहर की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह, सिल्ट की समस्या और निर्माण गुणवत्ता की बारीकी से जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नहर की साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जाए, ताकि टेल तक के किसानों को समय पर पानी मिल सके।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर किसान को पर्याप्त और निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो। नहरों की मरम्मत और सुधार कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय किसानों ने भी अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं, जिनमें जल की अनियमित आपूर्ति और नहर में गाद भराव की शिकायतें प्रमुख रहीं। मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने से कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में भी सुधार होगा। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

102 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *