Home » Uncategorized » मोंठ–नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गुसाईं ने रविवार को नगर पंचायत में बने रैन बसेरा पहुंचकर जायजा लिया।

मोंठ–नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गुसाईं ने रविवार को नगर पंचायत में बने रैन बसेरा पहुंचकर जायजा लिया।

मोंठ–नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गुसाईं ने रविवार को नगर पंचायत में बने रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरा में ठहरे निराश्रितों एवं जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं सोने की व्यवस्था को लेकर संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली।निरीक्षण के समय कुछ कमियां पाए जाने पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। ठंड के मौसम को देखते हुए पर्याप्त कंबल, गद्दे एवं गर्म पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही उन्होंने रजिस्टर संधारण, नियमित सफाई तथा समय-समय पर निरीक्षण किए जाने पर विशेष जोर दिया।
देवेंद्र गुसाईं ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर पंचायत का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है, इसलिए सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएं।

125 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *