Home » Uncategorized » झांसी के मोंठ में बूथों पर बीएलओ ने किया आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का वाचन।

झांसी के मोंठ में बूथों पर बीएलओ ने किया आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का वाचन।

मोंठ में बूथों पर बीएलओ ने किया आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का वाचन
मोंठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार “कोई मतदाता न छूटे” अभियान के तहत रविवार को मोंठ क्षेत्र के सभी मतदान बूथों पर बीएलओ द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का वाचन कर मतदाताओं को सुनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचे और मतदाता सूची में अपना नाम व विवरण की जांच की।
कार्यक्रम के दौरान बीएलओ ने बूथ स्तर पर प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। साथ ही मृत्यु, स्थानांतरण, अनुपस्थिति, दोहरी प्रविष्टि अथवा अन्य कारणों से हटाए गए नामों की जानकारी भी सार्वजनिक रूप से दी गई। बीएलओ ने मतदाताओं को सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं मिला, वे फॉर्म-6 भरकर नए नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, नाम, पता, आयु या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से सुधार कराया जा सकता है। इसके अलावा voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अपील की गई कि वे समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें, जिससे आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग निर्बाध रूप से कर सकें।

100 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *