Home » Uncategorized » झांसी में मोंठ के गांव आमखेरा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ।

झांसी में मोंठ के गांव आमखेरा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ।

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मोंठ– आमखेरा गांव में शनिवार को धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भौंराघाट गांव से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय कर श्रद्धालुओं ने कलश भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
कलश यात्रा के उपरांत गांव के खेरापति हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत की गई। रविवार को कथा व्यास ददरउआ सरकार विवेक मिश्रा ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए अश्वत्थामा की कथा सुनाई। उन्होंने कथा के माध्यम से धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने का मार्गदर्शन करती है और समाज में संस्कारों का संचार करती है।मुलायम सिंह दांगी ने बताया कि कथा में आसपास के गांवों से करीब 500 श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया और आयोजन की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

109 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *