Home » Uncategorized » यूपी दिवस पर सांसद अनुराग शर्मा बने राज्य प्रतिनिधि।

यूपी दिवस पर सांसद अनुराग शर्मा बने राज्य प्रतिनिधि।

मोंठ: उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को देश के 20 राज्यों में आयोजित होने वाले समारोहों के लिए प्रदेश सरकार ने सांसदों एवं जनप्रतिनिधियों को राज्य प्रतिनिधि नामित किया है। इसी क्रम में झांसी–ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में राज्य सरकार का प्रतिनिधि बनाया गया है।
सांसद अनुराग शर्मा वहां उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, औद्योगिक विकास, निवेश और बेहतर कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर प्रकाश डाला जाएगा।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल ने इसे बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय बताते हुए हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह दायित्व उत्तर प्रदेश की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेगा। यह दायित्व भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है।

155 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *