Home » Uncategorized » बीट प्रभारी पुलिस कार्रवाई की अहम कड़ी : सीओ अजय श्रोतिय।

बीट प्रभारी पुलिस कार्रवाई की अहम कड़ी : सीओ अजय श्रोतिय।

मोंठ— पुलिस व्यवस्था में बीट प्रभारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। बीट प्रभारी की सतर्कता और तत्परता ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मजबूत नींव है। यह बात मोंठ क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतिय ने कही। उन्होंने कहा कि बीट प्रभारी अपने निर्धारित क्षेत्र में नियमित गश्त कर छोटी-छोटी घटनाओं और विवादों को समय रहते निस्तारित कर देता है, जिससे बड़ी और गंभीर घटनाओं को रोका जा सकता है।
सीओ अजय श्रोतिय ने बताया कि बीट प्रभारी आम जनता के सीधे संपर्क में रहता है और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान करता है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है और अपराधियों में भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि घरेलू विवाद, आपसी कहासुनी, भूमि विवाद या अन्य छोटे मामलों में समय पर हस्तक्षेप न किया जाए तो वही आगे चलकर गंभीर अपराध का रूप ले सकते हैं।
उन्होंने बीट प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें, संदिग्ध व्यक्तियों पर ध्यान दें और आमजन से संवाद बनाए रखें। बीट प्रभारी की सक्रियता ही अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होती है।

136 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *