Home » Uncategorized » झांसी में मनाया गया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन, नेताओं ने दिया एकजुटता का संदेश

झांसी में मनाया गया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन, नेताओं ने दिया एकजुटता का संदेश

झाँसी। महिला सशक्तिकरण की सशक्त प्रतीक, सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज़ एवं मैनपुरी की सांसद श्रीमती डिंपल यादव के 48वें जन्मदिवस के अवसर पर कंबल वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद एवं हजारों की संख्या में असहाय महिलाओं को कंबल वितरित कर ठंड से राहत प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल यादव बबीना द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम के अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष संतसिंह सेरसा, सपा नेता सीतराम कुशवाहा, तिलक चंद्र अहिरवार,वीरेंद्र यादव,अरविन्द वसिष्ठ, स्वदेश पटेल, कालीचरण कुशवाहा,महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम रहे। आयोजन करारी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की सहायता करना, सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देना तथा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। डिंपल यादव का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक न्याय एवं जनसेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों से जोड़कर मनाना उनके विचारों और मूल्यों को जनमानस तक पहुँचाने का प्रतीक बना।

आयोजक राहुल यादव बबीना ने अपने संबोधन में कहा कि डिंपल यादव महिलाओं, युवाओं एवं समाज के वंचित वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा को बल मिलता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हजारो की संख्या में जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक एकता, भारतीय संस्कृति एवं जनचेतना का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

अतिथि डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि डिंपल यादव ने सदैव समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ को संसद तक पहुँचाया है और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा-आधारित आयोजन समाज में सौहार्द एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। आयोजन के दौरान शांति, सौहार्द एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। इस दौरान दीपाली रायकवार, धीरेन्द्र यादव, सीतराम यादव कन्हैया, सुनील कुशवाहा, सत्यवान यादव, भारत यादव, जीतू मैरी, मानसिंह यादव, रघुवीर चौधरी, शैलजा तिवारी आदि बड़ी संख्या में समाजवादी मौजूद रहे. मंच का संचालन विजय कुशवाहा ने किया। आभार पूर्व छात्र सभा अध्यक्ष जगमोहन सेमरी ने व्यक्त किया।

79 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *