समथर — मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नगर के अग्गा बाजार चौराहा पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल और बाबा महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक चंदन एवं बिशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा कृष्णचंद्र तिवारी तथा गोविंददास दुबे मौजूद रहे । अतिथियों का आयोजक समिति द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । इस अवसर पर वक्ताओं ने पारंपरिक त्योहार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये भारतीय परंपराओं,समाज में एकता बनाए रखने और राष्ट्रहित में संगठित रहने का संदेश दिया ।
सभी आगंतुकों को खिचड़ी भोज प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर भरतशरण,मोनू नगाइच,मनोज तिवारी,पहाड़पुरा साघन सहकारी समिति अध्यक्ष भरत राजपूत, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मोहित उदेनिया, जिला प्रतिनिधि भाजपा बल्लू सेठ, नितिन गुप्ता, शिवम् खिरिया,चंद्रशेखर बघेल, चिराग नामदेव,आदि मौजूद रहे ।
સમાચાર ફ્લેશ
झांसी और जालौन जिले के पूर्व सैनिकों के लिए हुई विशाल रैली
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
Home
»
Uncategorized
»
समथर — मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नगर के अग्गा बाजार चौराहा पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल और बाबा महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया ।
समथर — मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नगर के अग्गा बाजार चौराहा पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल और बाबा महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया ।
Mardul Pandey
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
March 29, 2026
4:01 pm
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
March 29, 2026
4:00 pm
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
March 29, 2026
1:37 am