मोंठ__ मोंठ कस्बे के किले के मैदान स्थित शीतला माता प्रांगण में दिनाँक 23 जनवरी से 31 जनवरी तक भव्य श्रीराम कथा का भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रतिपाल सिंह उर्फ रामजी परिहार द्वारा आयोजन कराया जा रहा है,जिसमें बीते दिनों भाजपा नेता रामजी परिहार की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को आमंत्रण देते हुये तस्वीरें वायरल हुयीं भव्य श्रीराम कथा पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखार्विन्द से सम्पन्न होगी,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को भाजपा नेता ने आमंत्रण दिया,भाजपा नेता के द्वारा लगातार प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को भव्य श्रीराम कथा का आमंत्रण दिया जा रहा है इससे राजनैतिक गलियारों में खूब चर्चायें जारी हैं!
65 Views
