Home » Uncategorized » बसोंब में एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से रौंदकर नष्ट किए जाने का गंभीर मामला आया सामने

बसोंब में एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से रौंदकर नष्ट किए जाने का गंभीर मामला आया सामने

जालौन :० थाना कोंच क्षेत्र के ग्राम बसोंब में एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से रौंदकर नष्ट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित किसान घनाराम पुत्र (टंटे) निवासी ग्राम बसोंब ने गांव के ही एक युवक पर फसल नष्ट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार उसकी गाटा संख्या 897, रकबा 1.477 हेक्टेयर भूमि में से 0.591 हेक्टेयर भूमि पर वह व उसकी पत्नी श्रीमती राजकुमारी मालिकाना व काबिज हैं। उक्त भूमि में गेहूं की फसल बोई गई थी, जो पूरी तरह तैयार और अच्छी स्थिति में खड़ी थी।
घटना की शुरुआत 2 जनवरी 2026 को हुई, जब गांव का ही  एक युवक , नशे की हालत में पीड़ित की बहू के साथ गाली-गलौज करने लगा। जिसपर पीड़ित की बहू ने उसे फटकार लगाई और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी यह धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया कि वह खेत की फसल बर्बाद कर देगा।
पीड़ित का आरोप है कि धमकी को अंजाम देते हुए आरोपी करण सिंह ने 7 जनवरी 2026 को ट्रैक्टर से खड़ी गेहूं की फसल को बखर कर पूरी तरह नष्ट कर दिया। लगभग दो बीघा फसल बर्बाद हो गई, जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद है, जिसे मौके पर देखा जा सकता है।
जब पीड़ित ने आरोपी से फसल नष्ट करने का कारण पूछा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि “अभी तो फसल बर्बाद की है, अब तुम्हें बर्बाद करेंगे।”
पीड़ित ने बताया कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और यदि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। मामले की शिकायत पीड़ित द्वारा कोंच कोतवाली में लिखित रूप से दी गई, जिस पर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा, लेकिन आरोपी गांव से फरार पाया गया।
पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने और फसल क्षति का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…

72 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *