Home » Uncategorized » ग्राम रवा में तेंदुआ देखे जाने से गांव में हड़कंप

ग्राम रवा में तेंदुआ देखे जाने से गांव में हड़कंप

जालौन: कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रवा में तेंदुआ देखे जाने से गांव में हड़कंप मच गया। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों द्वारा तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई, जिस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने एहतियातन ग्रामीणों को घरों के अंदर रहने और बच्चों को बाहर न निकलने की सलाह दी है।
वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। तेंदुआ गांव के पास स्थित झाड़ियों में छिपा होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी निगरानी ड्रोन कैमरे के माध्यम से की जा रही है।
इधर तेंदुए की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है।
वन विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…

94 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *