Home » Uncategorized » सीओ मोंठ ने रात्रि गश्त व संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के दिए निर्देश।

सीओ मोंठ ने रात्रि गश्त व संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के दिए निर्देश।

मोंठ : सर्किल के क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतिय ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सर्किल के सभी थानेदारों को रात्रि गश्त तेज करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में अपराध की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, ऐसे में पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
सीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात्रि गश्त के दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों, सुनसान इलाकों एवं संवेदनशील स्थानों पर नियमित चेकिंग की जाए। इसके साथ ही गांवों में मौजूद हिस्ट्रीशीटरों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जनता से संवाद बनाए रखे और रात्रि गश्त के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करें। सर्दी में खुले में रहने वाले असहाय लोगों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सीओ अजय श्रोतिय ने चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

178 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *