સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित। गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर। समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया । कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन। मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल। समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home » Uncategorized » पत्नी से मिलने ससुराल जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत, आठ माह पहले हुई थी शादी।

पत्नी से मिलने ससुराल जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत, आठ माह पहले हुई थी शादी।

मोंठ: पत्नी से मिलने ससुराल जा रहे मोंठ कस्बा के एक युवक की मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मध्यप्रदेश के पण्डोखर क्षेत्र के पास हुआ। जिसमें उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कस्बा मोंठ के अशोक नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक आशीष कुमार उम्र 25 साल की शादी मात्र आठ माह पहले ही हुई थी। मृतक की पत्नी अंजलि अपने मायके गांव मैथाना में थी।जिससे मिलने के लिए वह बाइक से ससुराल जा रहा था। रास्ते में पण्डोखर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मध्यप्रदेश पहुंचे। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं माता-पिता और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और परिजनों को सौंप दिया।
इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर है। लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

126 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *