लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टप्पेबाजों ने एक महिला से एटीएम में 50 हजार की ठगी कर ली। घटना शनिवार की है। गाजीपुर थानाक्षेत्र स्थित इंदिरा नगर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर पैसा निकालने गई महिला से तीन टप्पेबाजों ने बातचीत में एटीएम कार्ड बदल लिया और पचास हजार रुपए निकाल लिए। अंशु राय ने इस बात की चौकी और थाने में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
126 Views
