સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित। गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर। समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया । कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन। मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल। समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग

मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग

झाँसी । समथर थाना क्षेत्र के ग्राम दतावली निवासी विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के झांसी जिलाध्यक्ष रामजी व्यास ने पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखा है। इस अनोखे तरीके से उन्होंने सरकार का ध्यान लंबे समय से लंबित भर्तियों और युवाओं की समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है।

जिलाध्यक्ष रामजी व्यास का कहना है कि पिछले कई वर्षों से पुलिस, पीएससी, जेल वार्डन एवं अन्य समकक्ष पदों की भर्तियां समय पर नहीं निकल सकीं। भर्ती प्रक्रियाओं में बार-बार देरी होने के कारण सामान्य वर्ग के हजारों योग्य अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर चुके हैं। ऐसे अभ्यर्थी अब आगामी भर्तियों में आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की, वे केवल आयु सीमा के कारण अवसर से बाहर हो रहे हैं, जो न्यायसंगत नहीं है।

रामजी व्यास ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को भी अन्य वर्गों की भांति आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाए, ताकि वे आगामी भर्तियों में भाग ले सकें और उनके साथ न्याय हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम किसी प्रकार के विरोध, आंदोलन या टकराव की भावना से नहीं उठाया गया है, बल्कि सरकार तक युवाओं की वास्तविक पीड़ा पहुंचाने के उद्देश्य से पत्र लिखा गया है।

जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता दिखाते हुए सकारात्मक निर्णय लेंगे और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करेंगे। उनका कहना है कि यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो हजारों युवाओं के सपने टूट जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी व्यवस्था पर होगी।

92 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *