मोंठ-उत्तर प्रदेश राज्य निगरानी समिति के सदस्य संजय गौतम ने नगर पंचायत का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था तथा स्वच्छता से जुड़े अन्य कार्यों का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान राज्य निगरानी समिति के सदस्य ने सफाई कर्मचारियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। सफाई कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी, सुरक्षा उपकरणों की कमी, कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों तथा स्थायी नियुक्ति से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। कर्मचारियों ने बताया कि संसाधनों की कमी के कारण उन्हें अपने कार्य को सुचारु रूप से करने में परेशानी होती है, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है।
राज्य निगरानी समिति के सदस्य ने सफाई कर्मचारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पत्र द्वारा अबगत कराया जाएगा जिससे कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान, आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं तथा उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए।इसके साथ ही समिति सदस्य ने नगर पंचायत को साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए नियमित निगरानी, जनजागरूकता कार्यक्रम तथा स्वच्छता अभियानों को प्रभावी ढंग से चलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नगर ही स्वस्थ समाज की नींव होता है और इसमें प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।इस मौके पर लिपिक राजीव यादव,सनी यादव,सफाई नायक अर्जुन,उमेश आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित।
गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर।
समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया ।
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन।
मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।
समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ-उत्तर प्रदेश राज्य निगरानी समिति के सदस्य संजय गौतम ने नगर पंचायत का निरीक्षण किया गया।
मोंठ-उत्तर प्रदेश राज्य निगरानी समिति के सदस्य संजय गौतम ने नगर पंचायत का निरीक्षण किया गया।
Mardul Pandey
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन।
April 1, 2026
10:32 am
मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।
April 1, 2026
10:31 am
