झाँसी- मिनिस्ट्रीयल कलैक्ट्रेट कर्मचारी संघ झॉसी ने नव वर्ष मिलन समारोह के अवसर पर सेवा निर्मित कर्मचारियों का सम्मान समारोह किया। संघ के अध्यक्ष मु० इदरीश खाँ ने बताया कि संघ के द्वारा सेवा निर्मित कर्मचारियों का नए वर्ष के अवसर पर सम्मान समारोह का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सेवा निर्मित कर्मचारीयो से मुलाकात कर उनका फूल माला पहनकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संघ के महामंत्री अयोध्या प्रसाद, संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, रविंद्र कुमार, रामआशरे त्रिपाठी, श्री राम साहू, शिवाकांत, राजेंद्र, पवन सहित अनेक कर्मचारी गण मौजूद रहे।
137 Views
