मोंठ–कस्बा के श्री शीतला माता खेल मैदान में हरचरण गुसाँई की पुण्यतिथि में केसीपी क्रिकेट क्लब द्वारा चल रहे मोंठ प्रीमियर लीग के दूसरे दिन बरूआसागर एवं लुहारी के बीच मैच खेला गया जिसमें बरूआसागर ने बेटिंग करते हुए 202 रन बनाए लुहारी लक्ष्य का पीछा करते हुए 178 रन ही बना सकी बरूआसागर 24 रन से बिजयी रही।कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनधि देवेंद्र गुसाँई ने मुख्य अतिथि नगर के समाजसेवी डॉ सुनील तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया डॉ तिवारी ने कहा कि कुछ समय से क्रिकेट हमारे क्षेत्र से विलुप्त हो गयी है पहले जगह जगह टूर्नामेंट किये जाते थे लेकिन आजकल के बच्चे खेलकुद में कम रुचि ले रहे है लेकिन नगर में गुसाँई द्वारा ऐसा कार्य सराहनीय है।इस मौके पर एम्पायर कृष्ण बिहारी,ऋषभ व्यास
कॉमेंटेटर राजा बरथरी और आशु भरोसा रहे।
205 Views
