झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में सेना में तैनात 42 वर्षीय नायब सूबेदार की बुधवार अपराह्न तीन बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिससे कोहराम मच गया।वह लखनऊ में तैनात थे और फायरिंग में शामिल होने बबीना कैंट आए थे। नायब सूबेदार के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जाता है कि
मध्य प्रदेश के सतना निवासी धनंजय प्यासी (42) सेना में नायब सूबेदार के पद पर लखनऊ में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि फायरिंग को लेकर धनंजय 29 दिसंबर को बबीना कैंट आए थे। बुधवार दोपहर 2:30 बजे धनंजय खाना खाकर लेट गए। कुछ देर बाद साथियों ने धनंजय को अचेतावस्था में पड़ा देखा तो साथी फौजी और अफसरों को इसकी सूचना दी। सभी धनंजय को इलाज के लिए सैनिक अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पाकर बेटे शौर्य (16) व बेटी नित्या (17) के साथ आर्मी अस्पताल पहुंची धनंजय की पत्नी पूनम प्यासी का रो-रोकर बुरा हाल था। बबीना के थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि धनंजय की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित।
गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर।
समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया ।
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन।
मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।
समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home
»
Uncategorized
»
झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में सेना में तैनात 42 वर्षीय नायब सूबेदार की बुधवार अपराह्न तीन बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई।
झांसी: बुंदेलखंड के झांसी में सेना में तैनात 42 वर्षीय नायब सूबेदार की बुधवार अपराह्न तीन बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई।
Mardul Pandey
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन।
April 1, 2026
10:32 am
मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।
April 1, 2026
10:31 am
