मोंठ–गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने क्षेत्र के खिरिया घाट पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की बारीकी से जानकारी ली। विधायक ने मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुल का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय में पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि खिरिया घाट पर पुल का निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। पुल के बन जाने से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।विधायक ने निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।इस मौके पर राजा जौरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित।
गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर।
समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया ।
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन।
मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।
समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ–गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने क्षेत्र के खिरिया घाट पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया।
मोंठ–गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने क्षेत्र के खिरिया घाट पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया।
Mardul Pandey
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन।
April 1, 2026
10:32 am
मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।
April 1, 2026
10:31 am
