मोंठ–नगर के सभासद धर्मेन्द्र वर्मा ने अपने जन्मदिन को सेवा और संवेदना के साथ मनाते हुए असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ दिखाई दी।कंबल वितरण कार्यक्रम सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया, सभासद ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर केवल केक काटने या औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि इन्हें समाज के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए समर्पित करना चाहिए।
सभासद ने जानकारी देते हुए बताया कि वे पिछले करीब 7 वर्षों से निरंतर अपने जन्मदिन पर असहाय लोगों को कंबल वितरित करते आ रहे हैं। ठंड के मौसम में कंबल गरीबों के लिए बहुत बड़ी राहत होते हैं और यदि किसी छोटे से प्रयास से किसी को सर्दी से बचाया जा सके, तो यह सबसे बड़ा पुण्य है।इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।
182 Views
