समथर-रविवार देर रात उपजिलाधिकारी मोठ अवनीश तिवारी ने नगर पालिका परिषद समथर द्वारा संचालित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। रैन बसेरा में ठहरे लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बिजली, पानी, शौचालय, बिस्तर एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और ठंड से बचाव के सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि रैन बसेरा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान एसडीएम अवनीश तिवारी ने अग्गा बाजार स्थित रोड किनारे लोहपीटा समाज के लोग छप्पर में रह रहे गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो और सर्दी के मौसम में सभी जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता मिले।
साथ ही ठंड बढ़ने पर रैन बसेरा में क्षमता के अनुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान समथर लेखपाल रागवेन्द्र सिंह, नगर पालिका के कर्मचारी,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित उदेनिया आदि मौजूद रहे
સમાચાર ફ્લેશ
श्री राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन, आचार्य ब्रम्हजीत द्विवेदी ने कलाकारों का किया सम्मान।
रामलीला मंच पर पहुंचे कुशवाहा महासभा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कलाकारों का किया सम्मान।
हनुमान जयंती पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।
एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने क्रेशरो पर खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सख्त रुख, एसडीएम-बीडीओ को नोटिस
Home
»
Uncategorized
»
एसडीएम मोठ अवनीश तिवारी ने किया रैन बसेरा का निरीक्षण, जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल
एसडीएम मोठ अवनीश तिवारी ने किया रैन बसेरा का निरीक्षण, जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल
Atul Dubey
हनुमान जयंती पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।
April 3, 2026
1:01 pm
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
April 2, 2026
9:27 pm
फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सख्त रुख, एसडीएम-बीडीओ को नोटिस
April 2, 2026
6:07 pm
