Home » Uncategorized » रोटरी क्लब ऑफ झांसी इलीट का भव्य कार्निवल 24 दिसंबर को

रोटरी क्लब ऑफ झांसी इलीट का भव्य कार्निवल 24 दिसंबर को

झांसी। रोटरी क्लब ऑफ झांसी इलीट के तत्वावधान में एक भव्य, रंगारंग और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्निवल 24 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्निवल में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क होगा।

झांसी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में रोटरी क्लब ऑफ झांसी इलीट की अध्यक्ष मानसी अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ 24 दिसंबर को इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास स्थित शहनाई गार्डन में दोपहर 1 बजे से प्रारम्भ होगा l ये कार्यक्रम देर रात तक चलेगा।

इस कार्निवल का उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाजसेवा के एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य को भी पूर्ण करना है। इस आयोजन से प्राप्त होने वाली संपूर्ण आय कृत्रिम अंग (Jaipur Limbs) के दान में उपयोग की जाएगी, जिससे दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता मिल सके। मानसी अग्रवाल ने बताया कि इसके पूर्व भी उनका क्लब निःशुल्क स्वास्थ एवं औषधि वितरण शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन कर चुका है।
उन्होंने बताया कि इस कार्निवल में नगरवासियों के लिए अनेक आकर्षण रखे गए हैं। इसमें लाइव बैंड, अनलिमिटेड गेम्स, लकी ड्रॉ, मल्टीकुज़ीन फूड, विंटर वंडरलैंड राइड्स, अफोर्डेबल लग्ज़री शॉपिंग, बच्चों के लिए फेस पेंटिंग, ग्लिटर टैटू, रोमांचक राइड्स और इल्यूजन हाउस जैसे विशेष आकर्षण शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसमें स्थानीय वेंडर्स एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे । उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब का मंत्र है
“आओ मिलकर कल को संवारे, क्योंकि आपकी एक छोटी सी मदद किसी की पूरी दुनिया बदल सकती है।”
मानसी अग्रवाल ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार व मित्रों के साथ इस कार्निवल में सहभागी बनें और मनोरंजन के साथ-साथ मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।

पत्रकार वार्ता के दौरान अवनीत कौर, पूर्वी अग्रवाल, शैली गर्ग, पवित्रा खन्ना, सुधांशु विजयवर्गीय, पीयूष सूरी, डॉ. गौरव बजाज,निमेष खन्ना, जानकी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

132 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *