मोंठ– ग्राम भरोसा में स्थित गांधी ग्रामोद्योग महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत 76 छात्र-छात्राओं को गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने स्मार्टफोन वितरित किए।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। डिजी शक्ति योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टैबलेट उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा रोजगार के नए अवसरों तक आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है और तकनीक से जुड़कर ही युवा आगे बढ़ सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन का सही उपयोग कर विद्यार्थी अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी छात्र संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिल रहा है। स्मार्टफोन मिलने से छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल लाइब्रेरी का लाभ मिलेगा।इस मौके पर प्रचार्या पूनम सिन्हा,महेंद्र सिंह,आदर्श श्रीवास्तव, सुनील कुमार, रोहित तिवारी,धीरू पांचाल, रिंकी पांचाल,शिखा मिश्रा,हरेश राजपूत सहित अनेक अध्यापक मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सीताशरण मिश्रा ने किया।
સમાચાર ફ્લેશ
श्री राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन, आचार्य ब्रम्हजीत द्विवेदी ने कलाकारों का किया सम्मान।
रामलीला मंच पर पहुंचे कुशवाहा महासभा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कलाकारों का किया सम्मान।
हनुमान जयंती पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।
एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने क्रेशरो पर खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सख्त रुख, एसडीएम-बीडीओ को नोटिस
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ– ग्राम भरोसा में स्थित गांधी ग्रामोद्योग महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत 76 छात्र-छात्राओं को गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने स्मार्टफोन वितरित किए।
मोंठ– ग्राम भरोसा में स्थित गांधी ग्रामोद्योग महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत 76 छात्र-छात्राओं को गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने स्मार्टफोन वितरित किए।
Mardul Pandey
हनुमान जयंती पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।
April 3, 2026
1:01 pm
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
April 2, 2026
9:27 pm
फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सख्त रुख, एसडीएम-बीडीओ को नोटिस
April 2, 2026
6:07 pm