अज्ञात चोरों ने घर से नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात किए गायब।
समथर -समथर कस्बे में स्थित मोहल्ला कटरा निवासी पवन पाल ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह इटावा में पानीपुरी का काम कर अपना जीवन गुजारा करता है एवं घर में मां अकेली रहती है। सोमवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की अंजाम देते हुए उसके कमरे में रखी अलमारी से नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात कर लिए गए। मंगलवार को पीड़ित पवन पाल की मां ने फोन कर घटना की जानकारी दी जानकारी मिलते ही पवन अपने घर पहुंचा और डायल-112 व समथर पुलिस को घटना की सूचना दी।
वहीं थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि चोरी का शिकायती पत्र मिला है नगर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखें जा रहे हैं।
134 Views
