रिपोर्ट: अनुज दुबे समथर
समथर- समथर में बुधवार की देर रात उपजिलाधिकारी अबनीश तिवारी ने नगर पालिका परिषद परिसर में संचालित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद, बेसहारा एवं राहगीरों को दी जा रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना था।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने रैन बसेरा में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वहां उपलब्ध बिस्तर, कंबल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। कुछ कमियों को देखते हुए उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
एसडीएम अबनीश तिवारी ने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को असुविधा नहीं होनी चाहिए। रैन बसेरा में पर्याप्त कंबल, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान समथर लेखपाल रागवेंद्र सिंह, लेकपाल अवनीश यादव समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत, नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे
