Home » Uncategorized » एसडीएम मोंठ व तहसीलदार ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

एसडीएम मोंठ व तहसीलदार ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

एसडीएम व तहसीलदार ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

मोंठ। मोंठ उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी एवं तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर पंचायत मोंठ में बने रैन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रैन बसेरा में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की गहनता से जांच की और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
एसडीएम अवनीश तिवारी ने रैन बसेरा में ठहरने वाले जरूरतमंद, बेसहारा एवं यात्रियों के लिए स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सुथरे बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पंचायत के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में रैन बसेरा गरीब एवं असहाय लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है, इसलिए यहां किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।
तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने रैन बसेरा की नियमित सफाई, समय-समय पर सैनिटाइजेशन तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने निर्देशित किया कि रैन बसेरा में आने वाले लोगों का पंजीकरण रखा जाए, जिससे व्यवस्थाओं की निगरानी की जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कंबल एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रैन बसेरा में मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली और उन्हें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने नगर पंचायत को स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप रैन बसेरा में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक वातावरण मिलना चाहिए।
अधिकारियों के निरीक्षण से नगर पंचायत की व्यवस्थाओं में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

124 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *