उरई। शनिवार को माधौगढ़ कोतवाली के ग्राम भीमनगर निवासी रेखा देवी पत्नी रणवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्र भेजकर शिकायत करते हुये बताया। घटना बीती 11 दिसंबर रात आठ बजे उसका पति मजदूरी करके घर लौट रहा था। जब वह घर की ओर आ रहा था तभी गांव के छह लोग मौके पर आ गऐ और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने ने मना किया तो उक्त लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो गांव के लोगों को आता देख दबंग मौके से भाग गये। इसके बाद मौके पर पहुंची पीड़िता ने पति को रास्ते से उठाया और घर ले गई। इसके बाद गांव के ही चार व्यक्ति उसी रात एक राय होकर उसके घर पहुंचे और उसके पति को लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से हमला किया। जब उसने शोर मचाया तो उक्त आरोपी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग गये। इसके बाद उसके पति रणवीर की और हालत नाजुक हो गई। पीड़िता किसी तरह उसको लेकर अस्पताल पहुंची जहां पर उसका उपचार चल रहा है और उसके शरीर में जगह जगह चोटे हैं। इसके बाद वह कोतवाली पुलिस के पास गई। लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की जांच पड़ताल करवाकर उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।नीरज श्रीवास्तव रिपोर्टर
સમાચાર ફ્લેશ
यूपी पीसीएस में चयनित होने पर प्रिंसी यादव का पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने सम्मान किया।
श्री राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन, आचार्य ब्रम्हजीत द्विवेदी ने कलाकारों का किया सम्मान।
रामलीला मंच पर पहुंचे कुशवाहा महासभा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कलाकारों का किया सम्मान।
हनुमान जयंती पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।
एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने क्रेशरो पर खनन क्षेत्र का किया निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
Home
»
Uncategorized
»
दबंगों ने पति की मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग के लिए गुहार लगाई महिला ने
दबंगों ने पति की मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग के लिए गुहार लगाई महिला ने
Atul Dubey
हनुमान जयंती पर श्री खेरापति सरकार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।
April 3, 2026
1:01 pm
हरिपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
April 2, 2026
9:27 pm
