Home » Uncategorized » नगर के शाहपुर बस स्टैंड पर मोंठ पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, 70 चालान किए

नगर के शाहपुर बस स्टैंड पर मोंठ पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, 70 चालान किए

शाहपुर बस स्टैंड पर मोंठ पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, 70 चालान किए

मोंठ। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मोंठ पुलिस ने रविवार को शाहपुर बस स्टैंड के पास दो पहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुए इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट, कागजातों की कमी, व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके पर ही 70 चालान काटकर जुर्माना लगाया।
कोतवाल राजेश पाल सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को रोक-रोककर उनके कागजातों की जांच की। कई वाहन चालक हेलमेट न पहनकर चलते मिले, वहीं कुछ अपने वाहन बिना रजिस्ट्रेशन प्रमाण या ड्राइविंग लाइसेंस के चला रहे थे। कोतवाल ने ऐसे चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की तथा कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

158 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *