Home » Uncategorized » कुठौंद थाना परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली—थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की मौत

कुठौंद थाना परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली—थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की मौत

जालौन बिग ब्रेकिंग….

जालौन :० कुठौंद थाने में शुक्रवार की देर शाम उस समय दहल उठा, जब संदिग्ध परिस्थितियों में थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय को गोली लगने की सूचना पर थाने में अफ़रा-तफ़री मच गई। थाने के भीतर आवास में ही गोली चलने की आवाज़ सुनकर स्टाफ मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल थानाध्यक्ष को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुठौंद ले जाया गया।

डॉक्टरों ने हालत नाज़ुक देखते हुए उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जहाँ डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने प्रयासों के बावजूद थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
डीएम जालौन, एसपी जालौन सहित भारी पुलिस बल मेडिकल कॉलेज पहुँच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की प्रारंभिक जानकारी ली और तत्पश्चात घटनास्थल कुठौंद थाना के लिए रवाना हो गए।

थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय इससे पहले उरई कोतवाल तथा कोंच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भी रह चुके थे। उनकी अचानक हुई मौत से पुलिस महकमे में गहरा सदमा है।

फिलहाल कुठौंद थाना परिसर को पुलिस ने सील कर दिया है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
कुठौंद थाने की इस रहस्यमय घटना ने जिले में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

रविकांत द्विवेदी RK

137 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *