समथर — मंगलवार को गल्ला मंडी व्यापारियो द्वारा मंडी से हटकर अलग स्थान पर धान खरीद की बोली लगाने से मना करने से पैदा हुई बिबादास्पद स्थित को लेकर नाराज़ किसानों ने समथर–पंडोखर रोड पर बैठकर जाम लगा दिया । हालात को देखते हुये मंडी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर धान खरीद बोली व्यवस्था को दुरुस्त करते हुये नाराज किसानों को समझाकर जाम खुलवाया । इस बार समथर क्षेत्र में किसानों ने खेतों में अधिक रकवा में धान की फसल की है । समथर मंडी में भारी संख्या में किसान ट्रेक्टर ट्रॉलियों में भरकर धान बेचने आ रहे है । मंडी परिसर छोटा होने से धान की आवक शुरू होने के समय से ही मंडी के सामने सड़क मार्ग के किनारे ट्रेक्टर ट्रॉलियों को खड़ा कर बोली लगाई गई लेकिन ट्रेक्टर ट्रॉलियां अधिक होने के कारण रोड पर जाम की हालत बनने लगी । जाम की समस्या को देखते हुये बैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मंडी से हटकर दूर एक निजी स्थान पर बोली लगाने की व्यवस्था बनाई गई । ये व्यवस्था चल ही रही थी कि मंगलवार को व्यापारियो ने मंडी से दूर हटकर बनाई गई बोली व्यवस्था में बोली लगाने से मना कर दिया जिससे हंगामे की स्थिति बन गई । व्यापारियो का कहना था कि वह मंडी के समीप ही बोली लगायेंगे जबकि किसानों का कहना था कि वह रात्रि से ट्रेक्टर ट्रॉलियों को क्रम से लाइन में लगाये खड़े है । यदि बोली स्थान बदलना ही था तो उन्हें पहले से इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी, ताकि वे अपने ट्रैक्टर उसी स्थान पर लगा सकते । गहमा गहमी के बीच आक्रोशित किसानों ने बीच सड़क पर बैठकर समथर पंडोखर रोड पर जाम लगा दिया जिससे कारण यातायात बाधित हो गया । सूचना मिलने पर थाना समथर से उपनिरीक्षक जयकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया । इस दौरान मंडी निरीक्षक मनेज कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता कर मंगलवार को वहीं बोली लगवाने और बुधवार से मंडी के समीप सड़क मार्ग से हटकर बगल में बोली स्थान सुनिश्चित करते हुये समस्या का समाधान कर मामला शान्त कराया । उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी बात मंडी प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी तथा किसी भी परिवर्तन की सूचना समय रहते दी जाएगी । करीब एक घंटे की गहमा गहमी के बाद मामला शान्त हुआ ।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
Home
»
Uncategorized
»
समथर — मंगलवार को गल्ला मंडी व्यापारियो द्वारा मंडी से हटकर अलग स्थान पर धान खरीद की बोली लगाने से मना करने से पैदा हुई बिबादास्पद स्थित को लेकर नाराज़ किसानों ने समथर–पंडोखर रोड पर बैठकर जाम लगा दिया ।
समथर — मंगलवार को गल्ला मंडी व्यापारियो द्वारा मंडी से हटकर अलग स्थान पर धान खरीद की बोली लगाने से मना करने से पैदा हुई बिबादास्पद स्थित को लेकर नाराज़ किसानों ने समथर–पंडोखर रोड पर बैठकर जाम लगा दिया ।
Mardul Pandey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
