Home » Uncategorized » मोंठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी के स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई दी गई ।

मोंठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी के स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई दी गई ।

मोंठ : कोतवाली मोंठ में तैनात रहे कोतवाल अखिलेश द्विवेदी का तबादला हो जाने पर सोमवार को देर रात को थाना परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन कर उन्हें भावनात्मक विदाई दी गई। समारोह के दौरान पुलिस स्टाफ सहित पत्रकारों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उनके सेवाभाव और कार्यशैली की सराहना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और जरूरतमंदों की सहायता में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही। उनके निर्देशन में कई महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, साथ ही थाने में आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई।

विदाई समारोह के दौरान कोतवाल द्विवेदी ने सभी सहयोगियों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोंठ की जनता और साथियों का सहयोग हमेशा याद रहेगा। कार्यक्रम के अंत में फूल मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज अजय यादव, राजीव द्विवेदी, बड़े लोहिया, अवधेश वर्मा, सचिन समाधियां,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

244 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *