Home » Uncategorized » संकीर्तन यात्रा निकाली गई

संकीर्तन यात्रा निकाली गई

जालौन 1 दिसंबर ।श्रीमद भगवत गीता जयंती व मोक्षदा एकादशी पर नगर में श्रीहरिनाम संकीर्तन यात्रा धूमधाम से निकाली गयी ।हरिनाम संकीर्तन से नगर का वातावरण हरिमय हो गया।श्री हरिनाम संकीर्तन सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद भगवत गीता जयंती व मोक्षदा एकादशी के पावन पर्व पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण जालौन से 19 वीं वार्षिकोत्सव श्रीहरिनाम संकीर्तन यात्रा संपूर्ण नगर में हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण के पूजन के साथ सामूहिक गीता पाठ किया गया। इसके बाद रथ पर विराजमान भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का पूजन महंत विजयराम दासजी ने किया। पूजन के बाद श्रीहरिनाम संकीर्तन यात्रा का श्री गणेश किया गया। जो लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला भवन पर हनुमान जी के मंदिर, गोविंदेश्वर मंदिर, श्रीबाराहीं देवी मंदिर, बाजार में हनुमान जी मंदिर होते हुए द्वारिकाधीश मंदिर पर पहुंची। जहां भगवान द्वारकाधीश का पूजन व गीता पाठ किया गया। यात्रा बड़ी माता, फाटक वाले हनुमान मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, छोटी माता मंदिर, बंबई वाले मंदिर पर पहुंची। जहां राधाकृष्ण भगवान के पूजन के साथ गीता पाठ किया गया। इसी क्रम में कुटिया वाले हनुमान मंदिर, चौकी स्थित शंकरजी मंदिर, भैरोजी मंदिर, नाना महाराज मंदिर पर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ।द्वितीय चरण में अपरान्ह 2 बजे से श्री पंचमुखी हनुमान गढ़ी नाना महाराज के मंदिर में संतों गीता के प्रेरणादायी प्रसंग सुनाये। श्रीहरिनाम संकीर्तन में शामिल भक्त पीला कुर्ता, धोती व अंगवस्त्र पहनकर हरिनाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। यात्रा में पूरा नगर हरिमय दिखाई दिया। सभी मंदिरों के महंत और पुजारियों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर सुरेस हूका, सोहन लाल गुप्ता, अनिल माहेश्वरी, वाचस्पति मिश्रा, के सी पाटकार, बबलू सोनी , भगवती प्रसाद मिश्रा, सौरभ दिवेदी, सीताराम हूंका, शशिकांत वर्मा, अनिल मित्तल, सतीश सेंगर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

94 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *