Home » Uncategorized » पल्स पोलियो अभियान के लिए एसडीएम ने बैठक ली।

पल्स पोलियो अभियान  के लिए एसडीएम ने बैठक ली।

जालौन 1 दिसंबर। पल्स पोलियों प्रतिरक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीम के साथ बैठक की ।बैठक में अभियान को सफल बनाने के लेकर चर्चा की गया।

उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल ने 14 दिसंबर रविवार को आयोजित पोलियों प्रतिरक्षण अभियान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीम के साथ बैठक की। बैठक में अधीक्षक डां के डी गुप्ता ने पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत 14 दिसंबर दिन रविवार को नगर व ग्रामीण के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी ।नगर में दवा पिलाने के 31 बूथ बनाये गये हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र में 88 बूथ बनाये गये हैं जबकि यात्रा कर रहे बच्चों को दवा पिलाने के लिए 4 ट्रांजेट बूथ बनाये गये थे जिन्होंने देवनगर चौराहा कोंच चोरहा सहाव मोड़ बच्चों को दवा पिलायी जायेगी।सोमवार 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक 21 टीमें नगर में तथा 44 टीमें ग्रामीण क्षेत्र में घर घर भ्रमण कर बच्चों को दवा पिलायेगीं। अभियान में छूटे बच्चो को नगर क्षेत्र में 2 टीम व ग्रामीण क्षेत्र में 4 टीमें 22 दिसंबर को बच्चों को दवा पिलायेगें।कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रह जाय इसके लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों को जोनों में बांटा गया है तथा नगर में 7 सुपरवाइजरों व ग्रामीण क्षेत्र 13 सुप्रवाइजरों को लगाया गया है जो हर टीम का निरीक्षण करेगी।सुपरवाइजर समी उल्ला, सुरेन्द्र कुमार, विजय राव, फिरोज खान आदि ने अभियान पर निगरानी की। इस मौके पर अधीक्षक डां के डी गुप्ता, डां सहन विहारी गुप्ता, डब्लू एच ओ रविन्द्र कुमार, बी ई ओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी, समी उल्ला, जितेन्द्र कुमार बी सी एम, डोली आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।

112 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *