जालौन 1 दिसंबर।लगभग तीन वर्ष पूर्व भारत भ्रमण पर निकले नगर के भानु महाजन 51 हजार किमी की धार्मिक यात्रा पूरी करके सोमवार को घर वापस आ गये। यात्रा पूरी कर लौटे युवक का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी भानू महाजन भारत भ्रमण के 8 अगस्त 22 को घर से निकलते थे। पत्नी व दो बच्चों विशाल, को घर में छोड़ कर 12 ज्योतिर्लिंग, 51 शक्ति पीठ की यात्रा की लालसा लेकर निकले थे। धार्मिक यात्रा पर निकले भानू महाजन ने 3 वर्ष लगभग 4 माह में भारत की 51 शक्ति पीठ, भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंग, 4 धाम, नर्मदा परिक्रमा, पंच कैलाश यात्रा की लगभग 51 हजार किमी की पैदल यात्रा की। देश 21 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तेलांगना समेत 21 राज्यों में स्थापित धार्मिक स्थलों का दर्शन करके सोमवार को वह अपने नगर लौट आये हैं। भारत की धार्मिक यात्रा करके लौटे भानू महाजन का नगर आगमन पर भिटारा के पास ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया। इसके साथ नगर में आने पर ढोल नगाड़े से चल रहे भानू का नगर में जगह जगह लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया ।इस मौके पर उनके साथ अनिल शिवहरे,! संजीव निरंजन आदि लोग मौजूद रहे।
