Home » Uncategorized » संविधान निर्माता डा.बी.एन.राव की पुण्यतिथि पर बीएसएस परिवार ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

संविधान निर्माता डा.बी.एन.राव की पुण्यतिथि पर बीएसएस परिवार ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गड़वार (बलिया)
कस्बा क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में रविवार को ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में संविधान निर्माता डा०बी.एन.राव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर संगठन द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया एवं डा० बी.एन.राव के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीएसएस के महासचिव राजेश मिश्रा ने कहा कि डा०राव को भारतीय सिविल सेवा उत्तीर्ण करने के बाद संपूर्ण भारतीय वैधानिक संहिता को संसोधित करने पर 1939 में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।बंगाल उच्च न्यायालय के न्यायधीश बने तत्पश्चात अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में भी न्यायाधीश का पद संभाला। कहा कि 60 से अधिक देशों के संविधान का अध्ययन करने के बाद भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया इसके अलावा बर्मा(म्यांमार) का भी संविधान तैयार किया। अपने जीवन के अंतिम पड़ाव तक अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायधीश पद पर आसीन रहे। बीएसएस परिवार आज श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। गोष्ठी को दयाशंकर तिवारी,ओमप्रकाश पाण्डेय,अरुण कुमार ओझा,रामजी चौबे, विष्णु कुमार मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर संजय मिश्रा, सत्य प्रकाश ओझा, जितेन्द्र तिवारी, रिंकू दुबे,रत्नाकर दुबे,सत्येन्द्र पाण्डेय,सरोज दुबे, मनीष दुबे,प्रिंस पाण्डेय,संतोष पाण्डेय,पंकज उपाध्याय आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करुणेश पाण्डेय एवं संचालन राकेश तिवारी ने किया।

140 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *