जालौन। शादी समारोह में कार से आ रहे युवकों की कार निर्माणाधीन ताई बाई प्रवेश द्वार के पास रोड ब्लॉक होने के चलते डिवाइडर पर जा चढ़ी एयरबेग खुलने से युवक बाल बाल बचे।
सोमवार की रात नगर के उरई रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह था। इसी शादी समारोह में शामिल होकर दो युवक कार लेकर उरई की ओर जा रहे थे। इसी रोड पर ताई बाई प्रवेश द्वारा का निर्माण चल रहा है। प्रवेश द्वार के निर्माण के चलते फोर लेन के एक ओर की (जालौन से उरई की ओर जाने वाली) लेन को बंद कर दिया गया है। यहां पर कुछ पहले एक कट बनाया गया है जहां से वाहन दूसरी ओर लेन पर जाते हैं और दूसरे कट से फिर से पहली लेन पर आते हैं। लेकिन इस कट के पहले कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। जिसके चलते फोर लेन पर वाहन सीधे फर्राटा भरते हुए निकलते हैं। सोमवार की देर रात उरई की ओर जा रहे कार सवार जब इस द्वार के नजदीक पहुंचे और उन्हें जब तक सड़क बंद दिखी तब तक देर हो चुकी थी और कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। गनीमत रही कि कार में लगे एयरबेग खुलने से दोनों युवक बाल बाल बच गए। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपूरा
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
