Home » Uncategorized » पराली जलाने पर मोंठ में पांच किसानों पर लगा पांच पांच हजार का जुर्माना। एसडीएम मोंठ की बड़ी कार्रवाई।

पराली जलाने पर मोंठ में पांच किसानों पर लगा  पांच पांच हजार का जुर्माना। एसडीएम मोंठ की बड़ी कार्रवाई।

पराली जलाने पर मोंठ में पांच किसानों पर लगा जुर्माना

मोंठ। प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता और चेतावनी के बावजूद कुछ किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को मोंठ तहसील क्षेत्र में पराली जलाने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उप जिलाधिकारी मोंठ अवनीश तिवारी ने पांच किसानों पर पाँच-पाँच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों के अनुसार खेतों में पराली जलाने से वातावरण में प्रदूषण बढ़ता है, जिससे आमजन और पशुओं को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

एसडीएम अवनीश तिवारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार पराली जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर पराली नहीं जलने दी जाएगी। यदि फिर भी कोई किसान नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली को जलाने के बजाय उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करें। कृषि विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि गांव-गांव जाकर किसानों को पराली प्रबंधन के लिए जागरूक किया जाए। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के ग्राम मुड़ेई, लोहागढ़, अमरौख, मंगरौरा के 5 किसानों पर 5 हजार जुर्माना की कारवाई की गई है।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

226 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *