जालौन। नगर में अतिक्रमण की समस्या के चलते जहां जाम की स्थिति बनी रहती है तो दूसरी ओर सड़कों के किनारे खड़े होने वाले ठेले ठिलियों पर खान पान की सामग्री पर मनचलों के खड़े होने से छात्राओं को दिक्कत होती है। नगर के लोगों ने अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
नगर की सड़कों पर अतिक्रमण पर लगाम नहीं लग पा रही है। यही कारण है कि अतिक्रमण लगातार बढ़त रहा है। इसके अलावा ठेले ठिलियों के लिए कोई सुरक्षित स्थान न होने से जहां तहां ठेले ठिलिया खड़े हो जाते हैं। काफी समय से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान न चलाए जाने से अतिक्रमणकारी बेखौफ होकर नगर की सड़कों पर बअतिक्रंमण किए नजर आते हैं। पानी की टंकी जालौन बालिका इंटर कॉलेज के पास खान पान के ठेले सजे रहते हैं। जिन पर मनचलों के आने से छात्राओं को निकलने में दिक्कत होती है। इसके अलावा बाजार में भी ठेले ठिलियों पर खान पान की सामग्री चाऊमीन, बर्गर, मोमोज, फिंगर, बरी, आमलेट, फल सब्जी आदि की बिक्री होती है। यहां भी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में सड़कों से निकलने पर वाहन चालकों को दिक्कत होती है साथ ही जाम की समस्या से भी जूझना पड़ता है। इसके बाद इस समस्या पर पालिका प्रशासन की नजर नहीं जा रही है। नगर के मनीष कुमार, प्रखर, अमित, सुनील, नरेंद्र ने पालिका प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नगर की सड़कों पर फैले अतिक्रमण हो हटवाया जाए ताकि नगर को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके साथ ही छात्राओं व युवतियों को भी परेशानी न उठानी पड़े। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
